Monday 24 September 2018

नाजुक होती अर्थव्यवस्था


पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रहीं है जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। पेट्रोल-डीजल की लगातार मूल्यों में वृद्धि से अर्थव्यवस्था लड़खड़ा ग है क्योंकि परिवहन लागत बढ़ जाती है। परिवहन लागत के बढ़ने से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ता है। अर्थव्यवस्था के साथ सबसे ज्यादा असर उपभोक्ताओं जेब पर और पेट्रोलियम कंपनियों के व्यापार पर पड़ा है।
                     

महंगाई जब उच्च स्तर पर पहुंचती है इससे अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है।  अर्थव्यवस्था पेट्रोल-डीजल के मूल्यों पर केंद्रित रहती है। साथ मे इस प्रकार यदि आम लोगों की आवश्यताओं की सामग्री महँगी होती है तो इससे अर्थव्यवस्था तथा आम लोग प्रभावित होते है। ऐसे में अगर पेट्रोल-डीजल की मूल्यों में कमी नहीं आई तो ये अर्थव्यवस्था और लड़खड़ा जाएगी। साथ में आम लोग अत्यंत प्रभावित होंगे। इसलिए अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम लगनी आवश्यक है।


No comments:

Post a Comment

महामारी के बीच जल दिवस पर ही जल कमी

कोरोना विषाणु के संकट से भारत ही नहीं पूरी दुनिया इस संकट से निपटने के लिए मजबूर हो गयी। साथ ही वहीं इस महामारी से निपटने के लिए विश्व स्व...