Showing posts with label ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन. Show all posts
Showing posts with label ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन. Show all posts

Monday, 25 February 2019

ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन क्या है?


ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन जोकि विशेषतः बीटी के नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन (बीटी) यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन कंपनी की स्थापना वर्ष 1837 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है। ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन कम्पनी वैश्विक स्तर पर संचार सेवाएं प्रदान करती है। बीटी यूनाइटेड किंगडम में सबसे बड़ा संचार सेवा प्रदाता है।  इसका प्रमुख उद्देश्य है कि यूनाइटेड किंगडम तथा यूरोप में दूरसंचार के विकास पर आधारित महत्वपूर्ण कार्य करना, ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाना तथा बाजार के समय पर उत्पाद की मांग तेज़ करना है। इस संस्था ने एक समय विकास कार्यों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए वैश्विक दूरसंचार नेटवर्क विकसित करने का प्रयास किया है। ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन अनुसंधान तथा विकास पर अपने कारोबार का 2 प्रतिशत हिस्सा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में खर्च किए है। इससे स्पष्ट है कि बीटी ने सर्वाधिक तवज्जों प्रौद्योगिकी क्षेत्र को दी है। वर्ष 1981 ई. में ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन निजीकृत संस्था बन गयी थी। वर्ष 1984 ई. में ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन एक सार्वजनिक संस्था बन गयी थी। इस संस्था में वर्तमान में 1,37,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। ब्रिटिश टेलिकम्युनिकेशन के स्टॉक एक्सचेंजेस वैश्विक स्तर पर लंदन, न्यूयॉर्क, टोरंटो तथा टोक्यो में स्थित हैं।

वर्तमान में बीटी के निदेशक सिमोन जोनाथन लौथ है। वर्तमान समय में, बीटी एक बहुआयामी संगठन बन गया है जो नई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अहम कार्ये कर रही है। बीटी वर्तमान में विश्व के 170 से अधिक राष्ट्रों में सक्रिय है तथा इसका लगभग एक तिहाई राजस्व, वैश्विक सेवा प्रभाग से प्राप्त होता है। वर्तमान समय में बीटी विश्व की सबसे बड़ी संचार कंपनियों में से एक है।

सन्दर्भ-
1. रेफरेंस फ़ॉर बिज़नेस पोर्टल : एक्सेस।
2. बीटी संस्था का अवलोकन : ब्लूमबर्ग।
3. दी मिशन स्टेटमेन्ट ऑफ बीटी : यूके एस्से।


महामारी के बीच जल दिवस पर ही जल कमी

कोरोना विषाणु के संकट से भारत ही नहीं पूरी दुनिया इस संकट से निपटने के लिए मजबूर हो गयी। साथ ही वहीं इस महामारी से निपटने के लिए विश्व स्व...