Wednesday 6 June 2018

किसानों की समस्याओं के सटीक समाधान

भारतीय समाज में आज सबसे बड़ी समस्या किसानों की दुर्दशा हैं। इससे निपटने के लिए किसानों को स्वयं भी जागरूक होना चाहिए ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सकें। किसानों को कृषि करने के लिए नई तकनीकों और एकीकृत प्रणाली की समझ बना लेनी चाहिए ताकि किसान कम लागत, कम समय और कम मेहनत में अच्छी खेती कर सकें, इससे किसानों की आधी समस्याओं का स्थायी समाधान निकलेंगा और किसानों की आय विकसित भी होंगी। किसानों के उत्पादनों में शीघ्र दोगुनी वृद्धि होनी चाहिए ताकि स्थायी रुप से किसानों की आर्थिक विकास में सुधार हो सकें। 


सरकार का उद्देश्य 2022 तक सभी किसानों की आमदनी दोगुनी करना है, इस प्रयास को वर्तमान में लागू करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इससे सभी किसानों की समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता हैं। भारत में आकंड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 15,000 किसानों की मौत का कारण खेती संबंधित बैंकों का कर्ज न चुकाना है। इसके कारण ही उन्हें आत्महत्या का शिकार होना पड़ता हैं। ऐसे में वर्तमान में केन्द्र व राज्य दोनों सरकारों को मिलकर किसान हित में सटीक नीति बनाने की सख्त आवश्यकता है ताकि किसानों की लाचार हालात पर तेजी से रोक लगाई जा सकें। साथ ही स्थायी रुप से किसानों की आत्महत्याओं की संख्या तेजी से घटेंगी।

No comments:

Post a Comment

महामारी के बीच जल दिवस पर ही जल कमी

कोरोना विषाणु के संकट से भारत ही नहीं पूरी दुनिया इस संकट से निपटने के लिए मजबूर हो गयी। साथ ही वहीं इस महामारी से निपटने के लिए विश्व स्व...